मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन

मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन
सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कार्यक्रम के दौरान की गई कथित अभद्र भाषा एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मेला ग्राउंड में पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की बात उठाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की पूरी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा दिया गया।



