Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़वन विभाग

वन विभाग का बड़ा फेरबदल, 102 वन अधिकारियों के तबादले; रायगढ़, धरमजयगढ़ और सारंगढ़ में भी बदले अधिकारी…..देखिए सूची कौन कहां गया

वन विभाग का बड़ा फेरबदल, 102 वन अधिकारियों के तबादले; रायगढ़, धरमजयगढ़ और सारंगढ़ में भी बदले अधिकारी…..देखिए सूची कौन कहां गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 102 वन अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 26 अक्टूबर को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों, अभयारण्यों, टाइगर रिजर्व और अन्य इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल में रायगढ़, धरमजयगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इससे पहले कोरिया वनमंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र में पदस्थ थे। वहीं, रायगढ़ वनमंडल के तमनार उत्पादन वन परिक्षेत्र में पदस्थ राजेश चौहान को तमनार से स्थानांतरित कर तमनार वन परिक्षेत्र में ही उत्पादन शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह, धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल सामान्य वन परिक्षेत्र में पदस्थ राजेश चौहान के स्थान पर हीरालाल सरजाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हीरालाल सरजाल इससे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के गोमर्डा अभयारण्य अंतर्गत बरमकेला गेम रेंज में गेम रेंजर के पद पर पदस्थ थे।

धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू सामान्य वन परिक्षेत्र में भरत सिंह धोबा की पदस्थापना की गई है। वे पहले धरमजयगढ़ वनमंडल में पदस्थ थे। वहीं, टेकूराम कोलाम को लैलूंगा उत्पादन वन परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले मुंगेली वनमंडल में पदस्थ थे।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल के सामान्य वन परिक्षेत्र में पदस्थ छोटेलाल डड़सेना को सरायपाली इकाई से स्थानांतरित कर सारंगढ़ वन परिक्षेत्र में पदस्थ किया गया है। वहीं, सेवक राम बैगा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ वनमंडल से सरायपाली इकाई में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अलग-अलग चरणों में प्रभावी होंगे आदेश

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश में अधिकारियों की पदस्थापना अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होने का उल्लेख है। कुछ तबादले 31 अक्टूबर 2026 के बाद तथा कुछ 30 नवंबर 2026 के बाद प्रभावी होंगे। आदेश में संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर नियुक्त किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button