chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibpoliticsraipurTop news

ओबीसी से हो सकते है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष–सूत्र

**ओबीसी से हो सकते है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष–सूत्र

रायपुर—–दिवाली के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का फैसला भी हो जाएगा। पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसके लिए कई नाम चर्चाओं में हैं, मगर यह निश्चित है कि ट्राईबल सीएम हैं तो अध्यक्ष अब ओबीसी वर्ग से होगा। हालांकि, मंत्रिमंडल में ओबीसी का प्रतिनिधित्व जरूर तगड़ा है मगर संगठन का भी अपना महत्व होता है। अगर ऐसा नहीं होता तो कई ओबीसी मंत्री क्यों अध्यक्ष बनने की इच्छा रखते? अलबत्ता, सवाल यह है कि फिर बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव को क्या जिम्मेदारी मिलेगी? सिंहदेव को मंत्री बनाए जाने की खबरें तैर रही हैं। मगर बस्तर से लता उसेंडी की दावेदारी भी प्रबल लग रही। ऐसे में, बस्तर से तीन मंत्री तो हो नही सकते। केदार कश्यप पहले से मंत्री हैं। बहरहाल, बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व विधायक नारायण चंदेल शामिल हैं। इनमें तोखन का पलड़ा जरा ज्यादा झुका हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button