Cmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized

जांजगीर – चांपा में नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, भाजपा नेत्री पूजा राठौर काउंसलर पद से हटाई गईं, पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी…

जांजगीर – चांपा में नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप, भाजपा नेत्री पूजा राठौर काउंसलर पद से हटाई गईं, पुनर्नियुक्ति नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी….,,,,

जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी के नाम पर 2 लाख रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद भाजपा नेत्री पूजा राठौर चर्चा में हैं। रायपुर निवासी सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूजा राठौर ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने पूजा राठौर को महिला सहायता केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूजा राठौर ने एसपी से मुलाकात कर अपनी सफाई पेश की और जांच पूरी होने से पहले पद से हटाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने दोबारा नियुक्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर उन्हें पुनर्नियुक्ति नहीं दी गई, तो वह एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

VO –
दरअसल, पूरा मामला नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से 2 लाख रुपये लेने से जुड़ा है। रायपुर निवासी सौरभ गुप्ता ने पूजा राठौर पर पैसे लेने के बावजूद नौकरी नहीं लगवाने और रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला थाना में शिकायत की गई है।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसी बीच एसपी द्वारा पूजा राठौर को महिला सहायता केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया गया।

वहीं इस कार्रवाई से नाराज पूजा राठौर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखा और पुनर्नियुक्ति की मांग की। उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उन्हें दोबारा नियुक्त नहीं किया गया, तो वह एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेंगी।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पूजा राठौर की पुनर्नियुक्ति को लेकर पुलिस प्रशासन क्या निर्णय लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button