Cmo chhattisgarhdprnagar palika sarangarhpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ बिलासपुर रोड गौरवपथ के फुटपाथ पर कथित अतिक्रमण का मामला गरमाया, कलेक्टर और सीएमओ से जांच व कार्रवाई की मांग

रवि तिवारी ने जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका सीएमओ को सौंपा आवेदन, सार्वजनिक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग*

**सारंगढ बिलासपुर रोड गौरवपथ के फुटपाथ पर कथित अतिक्रमण का मामला गरमाया, कलेक्टर और सीएमओ से जांच व कार्रवाई की मांग**

**रवि तिवारी ने जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका सीएमओ को सौंपा आवेदन, सार्वजनिक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग*
**सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत, जल्द होगी कार्यवाही**

सारंगढ़ खबर न्यूज—–। सारंगढ नगर के प्रमुख मार्ग बिलासपुर रोड पर बने गौरवपथ के फुटपाथ पर कथित अतिक्रमण का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। सार्वजनिक फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर संपादक और भाजपा नेता रवि तिवारी ने नगर से जुड़े जनहित के मुद्दा उठाते हुए जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर पालिका परिषद सारंगढ़ को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गौरवपथ का निर्माण आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित पैदल आवागमन को ध्यान में रखकर कराया गया था। वर्ष 2016 में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से लगभग 27.36 लाख रुपये की लागत से कलेक्टोरेट चौक से श्रीराम ऑटो बिलासपुर रोड तक फुटपाथ का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों एवं अन्य पैदल यात्रियों को सड़क पर वाहनों के बीच चलने की मजबूरी से बचाना और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था।
लेकिन वर्तमान में गौरवपथ के फुटपाथ पर कथित रूप से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर फुटपाथ का सार्वजनिक उपयोग प्रभावित हो रहा है, जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दो मंजिला व्यावसायिक परिसर के आसपास फुटपाथ की स्थिति और उसके उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।स्थल निरीक्षण करने पर मौके में फुटपाथ पूरी तरह अस्तव्यस्त हो चुका है,डीएमएफ मद से बने इस फुटपाथ पर वर्तमान में लोग अपनी गाड़ियों का पार्किंग स्थल बना रखे है,अपनी दुकान चला रहे है।
रवि तिवारी ने जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका सीएमओ से मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए।नियमानुसार सड़क से काम्प्लेक्स की दूरी और बनी हुई दुकानों पर पार्किंग की व्यवस्था, फुटपाथ की वास्तविक सीमा, स्वीकृत निर्माण स्थल एवं वर्तमान स्थिति का मिलान किया जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति अथवा संस्थान द्वारा सरकारी भूमि या सार्वजनिक फुटपाथ पर अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधित पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए और फुटपाथ को आम नागरिकों के उपयोग के लिए बहाल किया जाए।
**सार्वजनिक धन से बने फुटपाथ का लाभ आम नागरिकों को मिले**
तिवारी ने कहा कि नगर से जुड़े यह एक जनहित के मुद्दा है,गौरवपथ का फुटपाथ सरकारी धन से निर्मित सार्वजनिक सुविधा है। ऐसे में इसकी उपयोगिता और मूल उद्देश्य को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक आवागमन के लिए निर्मित फुटपाथ यदि अतिक्रमण की भेंट चढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर पड़ता है।
रवि तिवारी ने प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा अतिक्रमण की पुष्टि होने पर बिना किसी भेदभाव के नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रवि तिवारी द्वारा अतिक्रमण हटाने की शिकायत अब सीएम हेल्पलाइन पर भी किया गया है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगर पालिका इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और गौरवपथ के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कब तक कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button