सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में बड़े ने छोटे भाई को मार डाला:

नशे में हुई मारपीट के बाद नाबालिग दोस्त के साथ मिलाकर किया मर्डर, दोनों पकड़ाए

सारंगढ़ में बड़े ने छोटे भाई को मार डाला: नशे में हुई मारपीट के बाद नाबालिग दोस्त के साथ मिलाकर किया मर्डर, दोनों पकड़ाए

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—

छत्तीसगढ़ के सारंगढ-बिलाईगढ़ में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शराब पीकर छोटा भाई गाली-गलौज कर रहा था, जिससे नाराज होकर उसने दोस्त के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया। यह मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 19 अगस्त को जामजोरी जंगल में लाश मिली थी। जांच में मृतक की पहचान झारखंड के लातेहार के रहने वाले परमदेव कुमार राम (17) के रूप में हुई। वह अपने बड़े भाई रूपेश (19) के साथ काम करने आया था। संदेह के आधार पर उसे और उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में बताई सारी बातें

पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि 17 अगस्त की रात परमदेव शराब के नशे गाली-गलौज, मारपीट कर रहा था। इसके बाद नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर डंडे से परमदेव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में लाश को बोरे में भरकर जंगल में फेंका दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर एक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे को बाल संप्रेक्षण गृह भेज गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button