भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-
सारंगढ़ आज दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान एवं सभागार बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि व पूर्व बीईओ व प्राचार्य आर एस प्रधान कार्यक्रम संयोजक के रूप में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल पूर्व विधायकगण डॉ जवाहर नायक केराबाई मनहर काम द जोल्हे जगन्नाथ केशरवानी भुवन मिश्रा अरूण यादव वेदराम जांगडे दुर्गा ठाकुर मनोज जायसवाल दीनानाथ खुंटे नत्थूलाल केडिया द्वारका साहू परमा अग्रवाल अजय नायक जय प्रकाश बानी हरिनाथ खूंटे प्रकाश अग्रवाल देवेंद्र रात्रे जीवन रात्रे इत्यादि शामिल हुए जहाँ सबसे पहले संयोजक आर एस प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोहम्मद गजनवी के आदेश से आज से 1500 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर को तुडवाया गया था परंतु वह आज भी अपने और ओजस्वी रूप में खडा है वैसे ही उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने देवता के रूप में राम जी को ही क्यों अपनाया क्योंकि राम नाम की महिमा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है जिसमें रा का अर्थ राआआआ अर्थात सारे शुभ संस्कार आएं व म का अर्थ सारे विकार मअ्अ अर्थात मर जाते हैं ।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों ने मोदी के व्यक्तित्व व कार्य प्रणाली व सभी वर्ग के लोगों के लिए उनकी सोच व नीतियों की भूरी भूरी प्रशंसा किया वहीं मुख्य अतिथि शिव रतन शर्मा ने मोदी सरकार कि उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी के कार्यकाल का यह लगातार 25 वां वर्ष है तथा इस दौरान उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं लिया है तथा आज यहां ऐसा कोई भी नहीं है जो उनके द्वारा संचालित किसी योजना का हितग्राही ना हो राम मंदिर ,कश्मीर में धारा 370 का खात्मा, प्रधानमंत्री आवास, खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य कई ऐसी उपलब्धियां हैं जिन्हें गिनाते गिनाते लम्बा समय लग जाएगा तथा ये सब उनकी सकारात्मक सोच का ही परिणाम है। इसके बाद सभी वर्ग के उपस्थित प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया ।



