खनिज विभाग सारंगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा नेताओं के संरक्षण में रेत का अवैध कारोबार, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

**भाजपा नेताओं के संरक्षण में रेत का अवैध कारोबार, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**

**सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—— जिले में लगातार हो रहे रेत के अवैध खनन और भंडारण को लेकर युवा कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से इस अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

शुभम बाजपेयी ने कहा कि जिले में रेत माफिया खुलेआम खनन कर रहे हैं और इसमें भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द अवैध रेत खनन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन की नीतियों और पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कलेक्टर से अपेक्षा जताई कि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत दिलाई जाए। युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि आने वाले समय में यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो जिले में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button