सारंगढ़-बिलाईगढ़

मानवता की सेवा में आगे आएं: सारंगढ़ के साहू भवन में कल विशाल रक्तदान शिविर

*मानवता की सेवा में आगे आएं: सारंगढ़ के साहू भवन में आज विशाल रक्तदान शिविर*

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वावधान में आज, 17 अप्रैल 2026 को स्थानीय साहू भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के युवाओं और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
साथ ही, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डर एफ आर निराला ने भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी सुनिश्चित होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले दाताओं का उचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

​शिविर का विवरण-
​दिनांक: 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
​स्थान: साहू भवन, सारंगढ़
​समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
​आयोजक: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़
​ *कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अपील-*
​जिला कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचा सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी रक्तदाता के लिए लाभकारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वे इस “महादान” का हिस्सा बनें।
​”आपका दिया हुआ रक्त किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, सिकल सेल पीड़ित बच्चे या गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। आइए, हम सब मिलकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाएं।”
— डॉ. संजय कन्नौजे, कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी
​रक्तदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
​रक्तदान करने वाले नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस की टीम ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

रक्तदाताओं का होगा सम्मान
​शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि संग्रहित रक्त का उपयोग जिला अस्पताल और अन्य आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाएगा।

​प्रशासन की तैयारी:
स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button