खनिज माफियाओं पर निगरानी रखेगा खनन सूचना केंद्र, राज्य सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर प्रभावी अंकुश रखने और इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने “खनन सूचना केंद्र Mining Information Center की स्थापना की है।
Raipur____—छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर प्रभावी अंकुश रखने और इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने “खनन सूचना केंद्र Mining Information Center की स्थापना की है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर के जरिए मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में खनिजों से संबंधित गतिविधियों, शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए संचालनालय, भूविज्ञान एवं खनिकर्म द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-233-2140 जारी किया गया है।
टोल फ्री नंबर के जरिए आम आदमी अवैध खनन, अवैध परिवहन, खनिज संबंधी अनियमितताओं अथवा अन्य शिकायतों की जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे समयबद्ध कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।
सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर सकेंगे शिकायत
खनन सूचना केंद्र का संचालन कार्यालयीन समयानुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित समन्वय और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त संचालक (खनिज प्रशासन) स्तर अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदाय सौंपी गई है।
ड्रोन के जरिए कर रहे निगरानी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संवेदनशील खनन क्षेत्रों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। सीएम की सख्ती के बाद जिला स्तर पर टॉस्क फोर्स और निगरानी के लिए अलग से टीम का गठन किया जा रहा है।



