कटंगपाली में सुरेंद्र रात्रे कर रहा खनिज का अवैध खनन**

**कटंगपाली में सुरेंद्र रात्रे कर रहा खनिज का अवैध खनन**
**पूर्व में कटंगपाली क्षेत्र में खनिज परिवहन करते हाईवा और पोकलेन मशीन हुआ था जप्त*
सारंगढ़ बिलाईगढ़—–खनिज पदार्थो के अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा तहसील सारंगढ़ एवं सरिया के ग्राम टिमरलगा एवं कटंगपाली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।सारंगढ एसडीएम एवं खनिज अधिकारी ने कटंगपाली क्षेत्र में नजूल जमीन पर अवैध खनन करते सुरेंद्र रात्रे नामक माफिया को पकड़ कर समझाईस दिया था,जिस पर रात्रे द्वारा दोबारा खनन नही करने की बात अधिकारी से की थी,परंतु फिर से उसके द्वारा छुपे रूप से भरी दोपहर को अवैध खनन कर पत्थर निकाला जा रहा है और क्रेशरों में बेचा जा रहा है।बेख़ौफ़ और निडरता के साथ इस क्षेत्र में माफियाओं द्वारा लगातार खनन की शिकायते मिल रही है।इसी तारतम्य में खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज अमला ने बुधवार को टिमरलगा में हाईवा क्रमांक CG-13-ए क्यू -4622 एवं गुरुवार को ग्राम कटंगपाली में खनिज डोलोमाईट का अवैध उत्खनन करते हुए पोकलेन 210 पर जप्ती की कार्यवाही की है। इन वाहनों को क्रमशः थाना सारंगढ़ एवं सरपंच प्रतिनिधि कटंगपाली (दयाराम मिरी) के सुपूर्दगी में दिया गया। इस कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।



