सारंगढ-बिलाईगढ़खनिज विभाग सारंगढ़रायपुर

सारंगढ विधायक ने क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान मुद्दे पर पी दयानंद से की चर्चा

 

**सारंगढ विधायक ने क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान मुद्दे पर पी दयानंद से की चर्चा

आज मंत्रालय में माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य सचिव श्री पी. दयानंद जी से सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े ने सौजन्य भेंट कर सारंगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान के संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा क्षेत्रवासियों की भावनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से उन्हें अवगत कराया।

सारंगढ़ की जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति क्षेत्र की जनता चिंतित है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में चुना पत्थर खदान के संचालन पर रोक लगाने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।

जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमारी आवाज निरंतर उठती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button