सारंगढ-बिलाईगढ़
अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू छाबड़ा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन प्रांजल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया**

**अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू छाबड़ा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन प्रांजल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—रायगढ़ के लाडले विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का जन्मदिन सारंगढ के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जसविंदर सिंह छाबड़ा (सोनू) ने प्रांजल स्कूल के बच्चों के साथ केक काट कर मनाया।दिनांक 2 जून को आज सुबह सोनू छाबड़ा,पूर्व प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया,जिलाउपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,नेता जीवन रात्रे,महिला मोर्चा मंत्री चंद्रिका सिंह ठाकुर सहित स्कूल के स्टाफ ने बच्चों के साथ केक काटा और स्कूल के बच्चों को फल,मिठाई व कोल्डड्रिंक वितरण किये।इन छोटे और मासूम बच्चे अपनो के बीच पाकर बहुत खुश और गदगद दिखे।



