जिला सारंगढ, बिलाईगढ़

जशपुर कछाऱ सेवा सहकारी समिति परिसर के सामने खाद की किल्लत से नाराज सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

 

किसानों के हक के लिए कांग्रेस का शंखनाद: जशपुर में धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल!

जब तक किसान परेशान रहेगा,विकास की सेना का संघर्ष जारी रहेगा!”

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय और खाद वितरण की भारी किल्लत के खिलाफ, सरकार के विरोध में आयोजित एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पूर्णतः सफल और ऐतिहासिक रहा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में स्थित जशपुर कछाऱ सेवा सहकारी समिति परिसर के सामने खाद की किल्लत से नाराज सैकड़ों किसानों ने
प्रदर्शन कर धरना दिया खाद दिलाने की मांग करते हुए नारेबजी करने लगे।किसानों का आरोप है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से डीएपी और यूरिया नहीं मिल रहा है!और नई नीति से खेती प्रभावित हो रही है।

किसानों का आरोप है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से डीएपी और यूरिया नहीं मिल रहा है और नई नीति से खेती प्रभावित हो रही है।खाद की कमी को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजहें खाद की मात्रा में कटौती: किसानों का आरोप है कि सोसाइटियों और समितियों से प्रति एकड़ मिलने वाली डीएपी और यूरिया की मात्रा में भारी कमी कर दी गई है। उन्हें प्रति एकड़ केवल एक बोरी खाद ही दी जा रही है, जो अपर्याप्त है खाद दी जा रही है, जिसका किसान कड़ा विरोध कर रहे हैं।कालाबाजारी और महंगे दाम: पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में निजी दुकानों से कई गुना अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है।किसानों द्वारा मांग की जा रही है कि उन्हें प्रति एकड़ कम से कम तीन बोरी यूरिया और एक बोरी डी ये पी बिना किसी कटौती के सीधा वितरण सुनिश्चित किया जाए
कालाबाजारी पर रोक निजी केंद्रों द्वारा की जा रही अवैध वसूली और जमाखोरी के खिलाफ कृषि विभाग सख्त कदम उठाए।प्रदर्शन में विकास कोसले ब्लॉक अध्यक्ष, क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ सारंगढ़) के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण में, तथा गुलशन भारती पंचायत प्रभारी दहिदा एवं ब्लॉक सचिव) के मुख्य संयोजन व नेतृत्व में प्रदर्शन कर दिया धरना अधिकारियों को मांग सौपे!!

किसानों के मुख्य मांगे!!
1.प्रत्येक किसानों को प्रति एकड़ कम से कम तीन बोरी यूरिया और एक बोरी डी ये पी उपलब्ध करया जाय
2.जशपुर सेवा सहकारी समिति में किसानों को मुफ्त में खाद दिया जाए
3.के.सी. सी. रिऋ तीन लाख किया जाए
4. पोटाश खाद वितरण किया जाए और खाद की संख्या बढ़ाया जाए

*लड़ाई अभी बाकी है!*
आज जिस तरह हमारे किसान भाइयों और जांबाज कार्यकर्ताओं ने अपनी चट्टानी एकजुटता दिखाई है, उसने यह साफ साबित कर दिया है कि जनता के हक के लिए कांग्रेस का एक-एक सिपाही सड़क पर उतरकर इस सरकार की नाकामियों के खिलाफ सीना तानकर लड़ने का दम रखता है। हमारे कार्यकर्ताओं का यह जोश और प्रशासनिक अधिकारियों को मांग सौंपने की यह तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि जनहित की इस लड़ाई में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button