chhattisgarhcmodprpib

बस्तर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! बद्री मीणा बने नए आईजी, सुंदरराज का 14 साल का सफर खत्म

बस्तर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! बद्री मीणा बने नए आईजी, सुंदरराज का 14 साल का सफर खत्म

Bastar Range IG: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव। 2004 बैच के आईपीएस बद्री नारायण मीणा बस्तर के नए आईजी नियुक्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वे वर्तमान आईजी सुंदरराज पी का स्थान लेंगे। बद्री मीणा के कार्यभार संभालते ही सुंदरराज पी बस्तर से रिलीव होकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर रवाना होंगे।

बस्तर जैसे संवेदनशील और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र की कमान ऐसे अधिकारी को सौंपी गई है, जिनके पास पुलिसिंग का लंबा और विविध अनुभव है। बद्री नारायण मीणा प्रदेश के उन चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने मैदानी स्तर से लेकर रेंज स्तर तक कई अहम जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button