BREAKING छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले: 6 जिलों के कलेक्टर

बदले, सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी
रायपुर—/छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में हुआ है। 1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
आर. संगीता को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय बनाया गया है। वहीं, गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
रणबीर शर्मा – संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद।
कुंदन कुमार – कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर।
अमृत विकास तोपनो – कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली।
जयश्री जैन – संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती।
तुलिका प्रजापति – कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम ।
तनुजा सलाम – संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
नगरीय प्रशासन में भी बड़ा फेरबदल
कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का संचालक बनाया गया है।
वहीं, इस पद पर रहे रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अन्य प्रमुख बदलाव
भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
भोसकर विलास संदिपान को नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।
जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
हिना अनिमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।
रोमा श्रीवास्तव को सीईओ, जिला पंचायत सरगुजा बनाया गया है।
आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग और संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है।
सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है।
बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया है।
इसके अलावा विवेक आचार्य की सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।



