chhattisgarhcmodprpibraipurUncategorized
छत्तीसगढ़ में 7 अधिकारियों के तबादले, सूरजपुर को मिली नई अपर कलेक्टर, उज्ज्वल पोरवाल मोहला-मानपुर के नए CEO, देखें सूची

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग का बड़ा आदेश।HighLights
- सामान्य प्रशासन विभाग का बड़ा आदेश
- अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा का तबादला
- उज्ज्वल पोरवाल मोहला-मानपुर के नए CEO
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं
आदेश के अनुसार उज्ज्वल पोरवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक (प्रशासन) के पद से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सीईओ पद से स्थानांतरित कर मंत्रालय में उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


