ट्रक में आग लगाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन*

*ट्रक में आग लगाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन*
सारंगढ़—- सारंगढ जिले में कल देर रात 11 बजे आसपास एक खड़ी ट्रक में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी रवि अग्रवाल ने सारंगढ सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।आवेदन के अनुसार उनके पिता ओमप्रकाश अग्रवाल के नाम से पंजीकृत ट्रक क्रमांक CG 04 LS 4544 नगर के दुर्गा मंदिर रोड से संचालित हो रहा था।आरोप है कि विजय चौहान नामक व्यक्ति ने ट्रक के पीछे आग लगा दी, जिससे वाहन में आग लग गई। घटना के दौरान ट्रक में शुरुवाती आग लगी थी जिसे नगर के जनप्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने जाते समय देखा,तब उनके साथियों के द्वारा आग पर तुरन्त काबू पा लिया गया था।आवेदक ने पत्रकारों को मौखिक रूप से बताया कि इससे पूर्व भी विजय चौहान के द्वारा 3-4 साल पहले इनके ट्रक को लेकर भाग गया था जिसे सालर के पास पकड़े थे। पीड़ित ने आवेदन में बताया कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। रवि अग्रवाल ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है, और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।



