chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibpoliticssarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

केंद्रीय चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब —ज्योति पटेल

केंद्रीय चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब —ज्योति पटेल

सारंगढ——- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय चंदाई में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में चुनाव आयोग के संयुक्त बयान को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा गया। प्रेस वार्ता की प्रस्तावना मीडिया प्रभारी रवि तिवारी के द्वारा रखी गई वहीं प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ,जिला प्रवक्ता भुवनलाल मिश्रा ,सह प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल ,जिला महामंत्री रिंकू तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगळे सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलअध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस और विपक्ष सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू व डॉ. विवेक जोशी की 26 सितंबर को हुई बैठक में स्पष्ट किया गया है कि एसआईआर सहित सभी प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 24 जून 2025 का मूल आदेश हो या 12 व 19 राज्यों की समय-सारणी, सभी निर्णय पूर्ण सहमति से हुए हैं, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को वैध ठहराया है। वहीं अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित है। वहीं फॉर्म-6 के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है। जब-जब विपक्ष जनता की अदालत में हारता है, तब वह संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाता है। इस प्रेस वार्ता के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उपस्थित रहे थे।वहीं भाजपाईयों ने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार है वहां यह प्रश्न कांग्रेस क्यों नहीं करती है।
प्रेस वार्ता की पूरी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी के द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button