सारंगढ़ नपा आम चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण लॉटरी से निर्धारित

सारंगढ़ नपा आम चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण लॉटरी से निर्धारित
वार्ड क्र. 05, 06, 07, 11, 12 अन्य वार्ड अनारक्षित मुक्त घोषित
सारंगढ़। नपा आम चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से पूर्ण की गई। लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार, भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भी मौजूद थे। लॉटरी के माध्यम से वार्ड क्रमांक 05, 06, 07, 11, 12 सहित अन्य वार्डों को अनारक्षित मुक्त घोषित किया गया है। आरक्षण की विस्तृत सूची इस प्रकार है। वार्ड 01 आ.जा.महिला, 02 आ.जा. मुक्त, 03 अनारक्षित महिला, 04 अ.पि. व. महिला, 05 अना. मुक्त, 06 अना. मुक्त, 07 अना. मुक्त, 08 अ.ज.जा. मुक्त, 09 अना. महिला, 10 अ. ज. पा. मुक्त, 11 अना. मुक्त,12 अना. मुक्त
13 अना. महिला,
14 अ.पि.व. मुक्त,
15 आ.जा. मुक्त इस प्रक्रिया में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के नेता अपना अपना दावा गद्दी पर बैठने की कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी ने कहा कि – नपा कांग्रेस का था, हैं और इस चुनाव में भी रहेगा वही भाजपा नेता भुवन मिश्रा ने कहा कि – हम ट्रिपल इंजन का सरकार बना रहे हैं।



