Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

*गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सुनील शर्मा ने सारंगढ़ शहर में निकाला फ्लैग मार्च।*

यातायात, सुरक्षा और शांति व्यवस्था का लिया जायज़ा, समिति सदस्यों को दिए आवश्यक निर्देश।

 

🔶 *गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी सुनील शर्मा ने सारंगढ़ शहर में निकाला फ्लैग मार्च।*

🔶 *यातायात, सुरक्षा और शांति व्यवस्था का लिया जायज़ा, समिति सदस्यों को दिए आवश्यक निर्देश।*

🔶 *असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, माहौल बिगाड़ने वालों की होगी तत्काल गिरफ्तारी।*

🔶 *विसर्जन के दौरान DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, आपसी सहयोग से मनाएं उत्सव।*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगामी गणेश विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में सारंगढ़ शहर में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल चलकर निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, सारंगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव और सूबेदार कमल नारायण साहू सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

🔴 *यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान*

विसर्जन के दिन शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन मार्ग पर जहाँ भी जरूरत हो, वहाँ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवेदनशील स्थानों, संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है।

🔴 *DJ पर प्रतिबंध और गणेश उत्सव समिति को निर्देश*

पैदल मार्च के दौरान गणेश उत्सव समिति के सदस्यों से भी चर्चा की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति सदस्यों से कहा गया कि विसर्जन कार्यक्रम प्रशासन द्वारा तय समय और मार्ग के अनुसार ही संपन्न कराया जाए। साथ ही विसर्जन के दौरान DJ के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तेज आवाज़ वाले साउंड सिस्टम से आम लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है, इसलिए पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 *असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र, शांति और आपसी सहयोग की अपील*

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या अशांति पैदा करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी समाज और समिति के सदस्य आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ आस्था के इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।

🔴 *सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की खास अपील*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों, गणेश उत्सव समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेश विसर्जन का पावन पर्व पूरी श्रद्धा, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि शराब का सेवन कर विसर्जन में शामिल न हों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, विसर्जन स्थल पर पानी में गहराई तक न जाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button