chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, कोर कमेटी से बाहर होंगे हारे विधायक और प्रत्याशी, जानिए क्या है नया प्लान?

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, कोर कमेटी से बाहर होंगे हारे विधायक और प्रत्याशी, जानिए क्या है नया प्लान?

BJP New Strategy: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई रणनीति के तहत अब प्रदेश की कोर कमेटी में हारे हुए विधायकों और विधानसभा चुनाव में पराजित प्रत्याशियों को जगह नहीं मिलेगी।

प्रदेश भाजपा संगठन में दिल्ली से मिले निर्देशों के बाद संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी ने संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब प्रदेश की कोर कमेटी में हारे हुए विधायकों और विधानसभा चुनाव में पराजित प्रत्याशियों को जगह नहीं मिलेगी। वहीं, संगठन की बैठकों का पूरा प्रारूप भी बदल दिया गया है। अब बैठकों का संचालन प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक तय क्रम में किया जाएगा, ताकि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुंच सकें और उनकी मॉनिटरिंग भी प्रभावी ढंग से हो सके।

नई व्यवस्था के तहत पहले प्रदेश स्तर पर बैठक होगी। इसके बाद जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और अंत में बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। माना जा रहा है कि इस बदलाव से संगठन में जिम्मेदारियों का निर्धारण भी अधिक स्पष्ट होगा।

बूथ स्तर तक कसेंगे संगठन की कमान

बैठकों के नए प्रारूप को संगठनात्मक जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णयों को जिला और मंडल स्तर से होते हुए शक्ति केंद्रों तथा बूथों तक पहुंचाया जाएगा। इससे संगठन की गतिविधियों की नियमित समीक्षा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का आकलन करना आसान होगा।

संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद

कोर कमेटी में हारे हुए विधायकों और प्रत्याशियों को बाहर रखने का फैसला संगठन में नई कार्यशैली विकसित करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अब संगठनात्मक जिम्मेदारियों व निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय संगठनात्मक नेतृत्व को प्राथमिकता देने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। कुल मिलाकर, दिसंबर महीने में होने वाला सेवा दूत अभियान और बैठकों का बदला हुआ प्रारूप प्रदेश भाजपा के लिए संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button