Cmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized

डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, ACB ने बिछाया जाल

डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, ACB ने बिछाया जाल

कांकेर। सरकारी पद पर बैठकर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि GST अधिकारी ने एक कबाड़ी कारोबारी से काम के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कथित रिश्वत लेते हुए अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस पद पर बैठकर अधिकारियों से पारदर्शिता और ईमानदारी की अपेक्षा की जाती है, उसी पद पर रिश्वतखोरी के आरोप सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।
सवाल यही है कि सरकारी कुर्सी जनता की सेवा के लिए है या निजी लालच का जरिया बनाने के लिए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button