
भ्रष्ट अफसरों को मंत्री OP ने सिखाया सबकः
मंत्रालय बुलाकर कहा-तुम्हारी फाइलें हैं, ACB को दे दूंगा, कुछ में सिर्फ कोरे कागज थे
जमीन रजिस्ट्री के सिस्टम में हुए बदलाव को लेकर मंत्री ओपी ने भास्कर से खास बातचीत की।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाया है। अफसर जमीन के रजिस्ट्री होते ही जमीन के नामांतरण करने के सिस्टम के खिलाफ थे और हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे थे। वॉट्सऐप पर मैसेज भेजे जाने लगे। ये बात मंत्री OP चौधरी को पता लगी।
उन्होंने इसके पीछे शामिल अफसरों को मंत्रालय बुलवाया। पुरानी गड़बड़ियों की डिटेल निकलवाई। फाइल भी बनवाई। फाइलें अधिकारियों के सामने रखकर कहा कि, आगे हो रहे अच्छे बदलाव में सहयोग करें। पुराने मामलों से मुझे मतलब नहीं। वरना मजबूरन फाइल ACB-EOW को देनी पड़ेगी। अफसर इस बात को समझ गए और उन्होंने स्ट्राइक के मैसेज डिलीट करने लगे।



