ओडिशा से जांजगीर ले जा रहे थे गांजाः
सारंगढ़ पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 90 हजार का माल और बाइक जब्त

ओडिशा से जांजगीर ले जा रहे थे गांजाः
सारंगढ़ पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 90 हजार का माल और बाइक जब्त
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—-/
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित सलिहा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 90 हजार रुपए का गांजा जब्त किया है।
थाना प्रभारी अमृत भार्गव के अनुसार मुखबिर से सूचना
मिली कि भाटापारा चर्च के पीछे जांजगीर के दो युवक गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर सलिहा थाने के सामने घेराबंदी की गई। पुलिस ने प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर CG 11 BK 4973) पर सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को पकड़ा।
ओडिशा से गांजा जांजगीर-चांपा ले जा रहे थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से बसना होते हुए गांजा को जांजगीर-चांपा ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 रुपए नगद और 40 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनोंके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



