सारंगढ़-बिलाईगढ़

राष्ट्रीय स्तर डांस प्रतियोगिता में अशोका पब्लिक स्कूल को मिला द्वितीय पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर डांस प्रतियोगिता में अशोका पब्लिक स्कूल को मिला द्वितीय पुरस्कार

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——-स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान बालिकाओं की टीम ने भिलाई नगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के नृत्य प्रतियोगिता “प्रज्ञोंत्सव” में भाग लेकर द्वितीय स्थान अर्जित करते हुए पूरे सारंगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यह नृत्य प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित होती है जिसमें सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी अपने नृत्य कला का प्रदर्शन करने के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।इसी कड़ी में सारंगढ़ शहर के अशोका पब्लिक स्कूल से बालिकाओं की टीम ने भी स्कूल के डांस टीचर डॉ. प्रज्ञा ठाकुर के नेतृत्व में प्रज्ञोंत्सव नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया।जहाँ बच्चों ने द्रौपदी चीर हरण व श्री कृष्ण के विराट रूप प्रदर्शन थीम पर अपने मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।श्रेया मिश्रा(6वीं), सांची अग्रवाल(6वीं),आराध्या अग्रवाल(7वीं),एम्मा श्रुति(9वीं),लुक्षिका स्वर्णकार(9वीं),निहारिका भारद्वाज(11वीं),श्रुति पटेल(11वीं) एवं अदिती सुल्तानिया(12वीं) नामक बालिकाओं ने अपने इस उपलब्धि से पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाया है।बच्चों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य जे. मिश्रा ने शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराते रहने की बात कही।वहीं संस्था के संचालक मंडल से श्री राजेश अग्रवाल, श्री संजय भूषण पाण्डेय, श्री अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं श्री संजय अग्रवाल ने भी बच्चों के इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button