विकसित भारत निर्माण बजट 2026 को जिला भाजपा परिवार ने बताया स्वागतयोग्य*
बजट 2026... छत्तीसगढ़ में माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान

*विकसित भारत निर्माण बजट 2026 को जिला भाजपा परिवार ने बताया स्वागतयोग्य**
**बजट 2026… छत्तीसगढ़ में माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान**
**भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही,ज्योति पटेल,वेदराम जांगड़े,सुभाष जालान,निखिल बानी,जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा,भरत जाटवर, केराबाई मनहर,वैजयंती लहरे,शिवकुमारी साहू रही उपस्थित**
**गुरु रविदास जी की जयंती व रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——आज सारंगढ जिला भाजपा कार्यालय में 2026-27 का केंद्रीय बजट देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पेश किया।
जिला भाजपा पदाधिकारीयो,कार्यकर्ताओ ने इस बजट की भूरिभूरी प्रसंशा कर भाजपा पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये।
संसद में वित्त मंत्री ने 85 मिनट बोलीं, लेकिन इस बजट में आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं।
बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी ऐलान भी नहीं था। वे लोकसभा में तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं जरूर, लेकिन इसी साल होने वाले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी चुनाव पर सीधा असर डालने वाली घोषणाएं नहीं कीं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहले बजट में सीतारमण ने जियो-पॉलिटिक्स और चुनौतियों की बात कही और देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया। यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी हुई है।
डिफेंस बजट की खास बात यह है कि इसमें हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह पूंजीगत खर्च में सीधी 22% की बढ़ोतरी है।
**बजट की 8 सबसे बड़ी घोषणाएं**
i. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
ii. कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया। अभी 5% शुल्क लगता था। हीमोफीलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री।
iii. डिफेंस बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़, यानी 15.2% की बढ़ोतरी। हथियार खरीदी और आधुनिकीकरण पर पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ के मुकाबले इस साल ₹2.19 लाख करोड़ खर्च होंगे, यानी 22% की बढ़ोतरी।
iv. 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी।
v. 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे।
vi. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान।
vii. 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी।
viii. करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
**बजट 2026… छत्तीसगढ़ में माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान**
केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
**2047 तक देश को विकसित बनाने वाला बजट – ओपी चौधरी**
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि, यह बजट देश को 2047 तक विकसित करने के लिए बनाया गया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं। वित्त मंत्री चौधरी ने अंबिकापुर में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्यू सर्किट हाउस में बजट का लाइव प्रसारण देखा।
इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, यह बजट गरीबी निवारण करने वाला बजट है। सभी सेक्टर का तेजी से आने वाले दिनों में विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस दौरान अभी कहा कि रेलवे में 11 साल के भीतर पूंजीगत हुए में भी वृद्धि हुई है।
ओपी चौधरी ने कहा कि, मोदी सरकार लगातार देश के विकास के लिए काम कर रही है। माइनिंग, रेलवे, पर्यटन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य सभी सेक्टर में राहत देने वाला बजट है। मोदी सरकार गरीबों का पक्का मकान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
**गुरु रविदास जी की जयंती एवम पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल जी की पुण्यतिथि मनाया गया**
रायगढ़ के पूर्व विधायक जन नेता स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल जी के पुण्यतिथि पर आज जिला भाजपा कार्यालय में उनके छाया चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में शत् – शत् नमन करते हुए,सामाजिक सौहार्द, सद्भावना व आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण आपकी उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आपके विचारों को छत्तीसगढ़ सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर सारंगढ जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,सुभाष जालान,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,भुवन मिश्रा,जगन्नाथ केशरवानी, निखिल बानी,केराबाई मनहर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे,शिवकुमारी साहू,भरत जाटवर,मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,जय बानी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



