परशुराम जयंती पर सारंगढ में निकली भव्य शोभायात्रा: जयघोष से गूंजा नगर, जगह-जगह हुआ स्वागत

परशुराम युवा सेवा समिति के द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण
सामूहिक उपनयन संस्कार भी हुआ आयोजित
सारंगढ़-बिलाईगढ़। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार शाम नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।सारंगढ बड़े मठ से सायंकाल भव्यरूप से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सुसज्जित झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे व ढोल-नगाड़ों,के भक्ति गीतों और जय परशुराम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।रविवार का दिन बहुत ही शुभ दिन रहा,अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर भगवान परशुराम युवा समिति के द्वारा सारंगढ जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।नगर में सुबह से ही भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सुबह 10 बजे से बडेमठ मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया गया जिसमे समिति द्वारा प्रत्येक बटुकों के लिए 6100 की राशि निश्चित किया गया था।उपनयन के तत्पश्चात शाम में 6 बजे शोभायात्रा का प्रारंभ नगर के बडेमठ से निकल कर प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां विभिन्न समाजों और संगठनों ने स्वागत द्वार बनाकर पुष्प वर्षा से विप्रवरो, श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पेयजल, शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। इस दौरान भगवान श्री परशुराम समिति के युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे आयोजन में सामाजिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
उपनयन संस्कार में जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे हुए शामिल
सारंगढ के बडेमठ जापानी बंगला में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार एन के सिन्हा शामिल हुए और वहां नव बटुकों के जनेऊ संस्कार में शामिल होकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना किये।इस अवसर पर श्री परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारि व महिला सदस्य की उपस्थिति रही।

इस पूरे कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शोभायात्रा का समापन बड़े मठ में महाआरती और प्रसाद वितरण के बाद सभी विप्रवरो के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया था, कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
