raipur

रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोलः फ्यूल स्टेशनों पर लगी 100 मीटर लंबी लाइन,

प्रशासन का दावा- ईंधन का स्टॉक पर्याप्त

रायपुर में 103.58 रुपए लीटर हुआ पेट्रोलः फ्यूल स्टेशनों पर लगी 100 मीटर लंबी लाइन,

प्रशासन का दावा- ईंधन का स्टॉक पर्याप्त

रायपुर

रायपुर के फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की 100 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है।

देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा। डीजल की कीमत 96.57 रुपए हैं। सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की 100 मीटर तक लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, जिससे शहर में अचानक भीड़ बढ़ गई है। जहां पहले लोग जरूरत के हिसाब से ईंधन लेते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में वाहन चालक फुल टैंक करवा रहे हैं।

प्रशासन की अपील

वहीं, स्थिति को देखते हुए गुरुवार को रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराकर ज्यादा ईंधन न खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button