जिला जेल में चार बंदी एचआईवी संक्रमित

**जिला जेल में चार बंदी एचआईवी संक्रमित**
जांजगीर-चांपा | जिला जेल में चार बंदियों के एचआईवी (एड्स) संक्रमित मिले है। जेल प्रशासन के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दोनों बंदियों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी बंदियों की काउंसलिंग कर उन्हें नियमित दवा लेने की सलाह दी है। परिसर में स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है तथा जरूरत पड़ने पर अन्य बंदियों की भी जांच कराई जाएगी। जेल अधीक्षक डीडी टोडर ने बताया कि चार संक्रमित बंदियों से दो बंदी करीब एक वर्ष से जेल में निरुद्ध हैं। वे पहले से ही एचआईवी संक्रमित थे। वहीं अन्य दो बंदियों एचआईवी संक्रमण की पुष्टि लगभग एक माह पूर्व जिला जेल के शिविर में जांच के दौरान हुई थी। पूछताछ में दोनों बंदियों ने जेल प्रबंधन को बताया कि उन्हें अपने संक्रमित होने की जानकारी पहले से थी और जेल आने से पहले उनका उपचार भी चल रहा था।



