chhattisgarhcmodpreducationpibraipur

CG Holiday News: स्कूलों की छुट्टी 16 जून से कितने दिन बढ़ेगी? कब होगा इस पर फैसला?

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री 2 दिवसीय आंध्रप्रदेश तिरूपति बालाजी मंदिर दौरे पर है

छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल खुलेंगे या फिर अवकाश में वृद्धि की जाएगी, इसको लेकर लाखों स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्सुकता बनी हुई है। नीचे पढ़िये इसमें क्या हो सकता है…

रायपुर। 10 जून 2026 | छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों से क्लाइमेट बदला हुआ है। पहले आमतौर से 10-12 जून से बारिश शुरू हो जाती थी। प्री मानसून से भी प्रदेश में तापमान कम हो जाता था। इसलिए, जून मध्य से स्कूल खोलने में दिक्कत नहंी होती थी। हालांकि, मध्यप्रदेश के दौर से एक जुलाई से स्कूलें खुलने की परिपाटी रहीं। मगर छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट डाउन होने और कोर्स पूरा नहीं होने की वजह से जून मध्य से स्कूल खोलना प्रारंभ हुआ था।मगर गर्मी के तेवर को देखते पिछले दो साल से लगातार राज्य सरकार द्वारा छुट्टियां बढ़ाई जाती रही हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छुट्यिां बढ़ाने के आदेश जारी होने के बाद ट्वीट कर कहा था कि झुलसाती गरमी में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ रिस्क नहीं लिया जा सकता, इसलिए अवकाश बढाने का निर्णय लिया गया है।अलबत्ता, इस बार स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी छुट्टियां बढ़ाने की अटकलों को खारिज नहीं किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते छुट्टियां बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। जाहिर है, आधा जून निकलने वाला है, और छत्तीसगढ़ में सूरज अभी भी आग उगल रहा है। गरमी और उमस भी चरम पर है। ऐसे में, जानकारों का कहना है, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाना विद्यार्थियों के लिए उचित रहेगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार लोग

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के संदर्भ में स्कूल शिक्षा विभाग और सरकार में बैठे जिम्मेदार लोगों से बात की। इसमें अधिकारिक सूत्रों ने तस्दीक की… छुट्टियां बढ़ाई जानी लगभग निश्चित है। मगर 16 जून के बाद कितने दिनो की? इस पर अभी मंथन चल रहा है। संकेत हैं, 25 या 26 जून तक अवकाश को बढ़ाया जाए। ताकि, बारिश शुरू होने के बाद टेम्परेचर कम हो जाए। पिछले साल भी 10 दिन की छुट्यिां बढ़ाई गई थीं। हालांकि, छुट्टी बढ़ाने की घोषणा होते ही छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। लिहाजा, स्कूल शिक्षा विभाग अभी ये फायनल नहीं कर पाया है कि छुट्टियां कितने दिनों की बढ़ाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button