dprcmopibखनिज विभाग सारंगढ़सारंगढ जिला प्रशासनसारंगढ-बिलाईगढ़
खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही, गणपति ग्रामोद्योग, माँ अम्बे स्टोन और श्री श्याम मिनरल्स क्रशर सील

**खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही,नियम उलंघन पर गणपति ग्रामोद्योग,माँ अम्बे स्टोन और श्री श्याम मिनरल्स क्रशर सील**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——-/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार को जिले के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में मेसर्स गणपति ग्रामोद्योग प्रो. रमेश छापरिया ग्राम टीमरलगा और बरमकेला क्षेत्र में मां अम्बे स्टोन क्रशर प्रो. श्रीमती नीरजा अग्रवाल ग्राम सहजबहाल तथा श्री श्याम मिनरल्स प्रो. पूनम अग्रवाल ग्राम परधियापाली को सील किया गया है। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।




