cmochhattisgarhdprpibpolitics sarangarhसारंगढ-बिलाईगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125वी जयंती*

**जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125वी जयंती**

सारंगढ —-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिनांक 6/7/26 को मनाये जा रहे जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वी जयंती के अवसर पर उनके चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।आयोजन भाजपा जिला कार्यालय चंदई में किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय विशेष रूप से शामिल हुये।

कार्यकर्ता को संबोधिक करते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है। राष्ट्र सर्वोपरि मूल मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण भाव से राष्ट्र हित व जन सेवा का कार्य करते हैं। 23 जून से 6 जुलाई तक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मुल्यों को आत्मसात करना चाहिये और देश व देशवासियों के लिये समर्पण भाव से निरंतर कार्य करते हुये आगे बढ़ना चाहिये।
सम्मेलन में भाजपा अजा महामंत्री द्वय हरिनाथ खूंटे ने अपने उद्बोधन में डाॅ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति अमर योगदान का स्मरण किया व उनके मार्ग में चलने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय व भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने भी अपने उद्बोधन में डाॅ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने कहा।
आज के इस डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती व कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,महामंत्री रिंकू तिवारी,प्रदेश अजा महामंत्री हरिनाथ खूंटे,प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर,बिंदु जाटवर, सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button