cmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़तिरंगा यात्रा

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में भाजपा निकालेगी सारंगढ में आज भव्य तिरंगा यात्रा

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में भाजपा निकालेगी सारंगढ में आज भव्य तिरंगा यात्रा

आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों एवं जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं इसी कड़ी में आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय व सारंगढ़ मंडल में भी जिला के प्रभारी मंत्री माननीय टंकराम वर्मा जी के अगुआई में तिरंगा यात्रा का आयोजन रखा गया हैं इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही हैं गत शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में मंडल बैठक भी रखा गया था जिसमें यात्रा का रुट तय किया गया तिरंगा यात्रा की शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे भारत माता चौक में मां भारती की प्रतिमा में प्रभारी मंत्री द्वारा माल्यार्पण के साथ होगा यात्रा आजाद चौक नंदा चौक सदर मार्ग जय स्तंभ चौक होते अटल परिसर जायेगी जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गायत्री मंदिर सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग होते हुए वीरांगना काम्प्लेक्स पहुंचेगी जहां रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही तिरंगा यात्रा का समापन होगा
उक्त तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और उसमें आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी मंडल महामंत्री राजा गुप्ता उपाध्यक्ष किशन गुप्ता कोषाध्यक्ष अजय देवांगन महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी सामाजिक, स्वयंसेवी, व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों अधिवक्ता संघ रेडक्रास सोसायटी पत्रकार संगठनों को जाकर तिरंगा झंडा भेंटकर निमंत्रण दिया जा रहा हैं तथा आम जनता से आग्रह किया कि जा रहा हैं कि अधिक से अधिक संख्या में आप सभी भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें
उक्त जानकारी भाजपा नेता सूरज गुप्ता एवं मंडल मीडिया प्रभारी गोविन्द देवांगन द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button