cmodprnagar palika sarangarhpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

अखबार और प्लास्टिक में परोसा जा रहा जहर, जिम्मेदार विभाग बेखबर

*अखबार और प्लास्टिक में परोसा जा रहा जहर, जिम्मेदार विभाग बेखबर*

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों की कई दुकानों में समोसा, जलेबी और अन्य खाद्य पदार्थ अखबार और प्लास्टिक में परोसकर ग्राहकों की सेहत से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अखबार की स्याही में मौजूद रसायन और घटिया प्लास्टिक गर्म खाद्य पदार्थों के संपर्क में आकर जहरीले तत्व छोड़ते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में जाकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार खाद्य एवं औषधि विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। न तो नियमित जांच की जा रही है और न ही दुकानदारों पर कोई सख्त कार्रवाई की जा रही है। नियमों के मुताबिक खाद्य पदार्थों के लिए साफ-सुथरे और सुरक्षित पैकेजिंग का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अभियान चलाकर इस खतरनाक लापरवाही पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता की सेहत सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button