cmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

जिले भर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” का होगा आयोजन।

 

🔶 पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने अभियान के आधिकारिक पोस्टर और ‘सेल्फी QR’ का किया विमोचन।

🔶 जिले भर में 07 चरणों में संचालित होगा यह व्यापक जागरूकता अभियान।

🔶 जनभागीदारी सुनिश्चित करने और नागरिकों को जोड़ने के लिए ‘सेल्फी QR’ की अनूठी पहल।

सारंगढ खबर न्यूज——बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के आधिकारिक पोस्टर और ‘सेल्फी QR कोड’ का विमोचन किया गया। साइबर अपराधों के विरुद्ध यह एक अभिनव प्रयास है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से “साइबर जागृति की एक सेल्फी” पहल के तहत साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाकर उन्हें जागरूक करना है।

इस जागरूकता अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए इसे 7 चरणों में संपन्न किया जाएगा, जो लगभग 7 सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत प्रथम चरण में कॉलेजों और स्कूलों में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे सप्ताह में UPI सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव, तीसरे सप्ताह में फर्जी कॉल, चौथे सप्ताह में स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग तथा पांचवें चरण में फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं, छठवें और सातवें चरण में डेटा प्राइवेसी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प अभियान भी शामिल है। इस प्रकार, यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती के दिन समापन होगा।

साथ ही, इस अभियान के तहत जिला पुलिस और थाना प्रभारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्कों और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एसपी सुनील शर्मा ने जिले के पत्रकारों से संवाद करते हुए अपील की कि वे अपने मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया के माध्यम से इस जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ, ताकि डिजिटल सुरक्षा का संदेश हर नागरिक तक पहुँचे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘सेल्फी QR कोड’ के जरिए लोग आसानी से अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, एसडीओपी श्री गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button