BilaspurchhattisgarhcmodprpibUncategorizedवन विभाग

ATR में बाघिन ने लड़के की गर्दन दबोचकर मार डालाः दोस्तों के साथ पुटू लेने जंगल गया था, बैन एरिया में घुसे, तभी किया हमला

ATR में बाघिन ने लड़के की गर्दन दबोचकर मार डालाः दोस्तों के साथ पुटू लेने जंगल गया था, बैन एरिया में घुसे, तभी किया हमला

मुंगेली—

 

छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में बाघिन के हमले में युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ जंगल में करील-पुटू (मशरूम) लेने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठी बाघिन ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा सभी लड़के ATR के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने वन विभाग को बताया कि बाघिन उनके साथी की गर्दन को जबड़ों में दबाए हुई थी।

बताया जा रहा है कि बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है, ऐसे में वह आक्रामक है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं घटना के बाद से लोगों में दहशत है।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम…

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा निवासी धरमजीत घृतलहरे (25) सोमवार को भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में मशरूम बीनने गया था। जंगल के घने हिस्से में पहुंचते ही बाघिन ने अचानक धरमजीत पर हमला कर दिया।

गर्दन को जबड़े में दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघिन ने युवक की गर्दन को जबड़े में दबोच लिया। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ मौजूद लोग बाघिन के आक्रामक रुख के कारण युवक को बचाने की कोशिश नहीं कर सके।

साथियों ने फौरन घटना की जानकारी वन विभाग और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button