युवा उड़ान कार्यक्रम में शामिल हुए युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर

युवा उड़ान कार्यक्रम में शामिल हुए युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर
युवा शक्ति, नए संकल्प और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम!
सारंगढ—-आज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं के उत्साह, ऊर्जा एवं प्रतिभा को करीब से देखने का अवसर मिला।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। यह आयोजन युवाओं को नई दिशा देने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति हैं। जब युवाओं को अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता है, तब वे नए छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,अजा महामंत्री हरिनाथ खूंटे,जिला प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगळे,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,रमेश तिवारी,सहित पंडित लोचन प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य पटेल सर,जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल,बीएओ सोमा ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



