जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे का स्थानांतरण संचालनालय रायपुर,विनय कुजूर होंगे जिले के नये खाद्य अधिकारी*

*जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे का स्थानांतरण संचालनालय रायपुर,विनय कुजूर होंगे जिले के नये खाद्य अधिकारी**
सारंगढ़ खबर न्यूज । जिले के जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे अपनी सरल, सहज कार्यशैली के लिए अधिकारी , कर्मचारियों और आम जनता के बीच विशेष पहचान रखते हैं। जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे का स्थानांतरण संचालनालय रायपुर किया गया है तो वही जिला खाद्य अधिकारी के रूप में विनय कुजूर बलरामपुर, रामानुजगंज से सारंगढ स्थानांतरित किया गया है।श्री कुर्रे प्रशासनिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता का अद्भुत संगम उनके व्यक्तित्व में देखने को मिलता है। श्री कुर्रे ने अपने कार्य काल के दौरान हमेशा व्यवहार कुशलता और टीम भावना के साथ कार्य किया। अधिकारी हो या कर्मचारी, सभी के साथ उनका व्यवहार समान रूप से सहयोगपूर्ण और सम्मानजनक रहा है। यही कारण है कि वे जिले भर में एक लोकप्रिय व विख्यात अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनका स्वभाव संगठन के प्रति समर्पित और मिलनसार रहा है। सभी विभागों के साथ बेहतर ताल मेल और समन्वय स्थापित कर उन्होंने शास. योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेषकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली, धान खरीदी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
कठिन स्थितियों में भी धैर्य व सूझबूझ से निर्णय लेना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है। वे केवल कार्यालय तक सीमित रहने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति को समझने और समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं।
उनके नेतृत्व में खाद्य विभाग ने जिले में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।



