Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

श्री शांति सीता सेवा समिति के बच्चों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, खुशियां बांटकर लिया आशीर्वाद**

**श्री शांति सीता सेवा समिति के बच्चों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, खुशियां बांटकर लिया आशीर्वाद**

सारंगढ़ खबर न्यूज। दीपावली के पावन पर्व पर श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ के परिवार के बच्चों ने सेवा और आत्मीयता की मिसाल पेश करते हुए आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माता-पिताओं के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।
इस अवसर पर बच्चों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ सुरक्षित फुलझड़ियां एवं रोशनी वाले पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया गया और उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया। बच्चों ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बच्चों के इस स्नेह और अपनत्व से वृद्धाश्रम का माहौल खुशनुमा हो गया। बुजुर्ग माता-पिताओं ने इस पहल पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चों को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समिति के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी अपनों के साथ समय बिताने, जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने और बुजुर्गों का सम्मान करने में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button