आशा केंद्र – अटल आजीविका समृद्धि हाट का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण* *रीपा को आशा में बदलने की कवायद तेज*

*आशा केंद्र – अटल आजीविका समृद्धि हाट का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण*
*रीपा को आशा में बदलने की कवायद तेज*
*बरमकेला, 14 नवंबर -*
सारंगढ,बरमकेला——मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषिकेश तिवारी जी के द्वारा आज जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत संचालित सहजपाली आशा केंद्र – अटल आजीविका समृद्धि हाट का दौरा किया गया। यह केंद्र पूर्व में रीपा के नाम से संचालित था।
दौरे के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों, मशीनों ,विक्रय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार रीपा को अब आशा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीईओ जिला पंचायत ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आशा केंद्र को और अधिक सुदृढ़, आकर्षक और आजीविका मूलक बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आशा केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। यहाँ स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला श्री संजू पटेल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



