संवर रहा सारंगढ** **संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में सारंगढ का हो रहा कायाकल्प**

**संवर रहा सारंगढ** **संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में सारंगढ का हो रहा कायाकल्प**
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——जिले के संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे के नेतृत्व में सारंगढ जिला धीरे धीरे सवरने लगा है।कलेक्टर द्वारा हर छोटी से बड़ी समस्या को गंभीरता पूर्वक लेकर जनसमस्याओं को पूरा करने प्रयासरत है।सारंगढ जिले में हर मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में मिल रहे शिकायतो की जांच कर जितना जल्दी हो सके शिकायत को खत्म कर जनता जनार्दन को सुविधा देने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। कलेक्टर के द्वारा जेलपारा स्थित जर्जर पुलिया को रंगरगौन कर लोहे से पुल को घेराव कर स्ट्रीट लाइट भी लगाया गया है जिससे अंधेरा होने के कारण कोई बड़ी घटना दुर्घटना ना हो सके।साथ ही जिले में बन रहे नवीन जिला कलेक्टर कार्यालय,जिला अस्पताल, जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यो सहित हर विभागों की बैठक कर जानकारी लिया जा रहा है व कार्यो को प्रमुखता से करने दिशा निर्देश दिया जा रहा है।कलेक्टर के कार्यो से सारंगढ की जनता खुश है और उनकी तारीफ पूरे जिले में हो रही है।
इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली संतान पर 5,000 रूपये और दूसरी बालिका जन्म पर 6,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने महिलाओं से आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीयन कराने और आमजन से इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपील की।



