सारंगढ में टीएस बाबा का विधायक सहित कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ—-आज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नगर बरमकेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय टी.एस. बाबा साहब के आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किये।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट-मुलाक़ात हुई तथा संगठन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा संपन्न हुई।
बाबा साहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर अपने विचार रखे और सत्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तारा देवांगन जी, पूर्व विधायक श्री भैया प्रकाश नायक जी, पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर जी,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नायक जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर पटेल जी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री तारा पटेल जी सहित बरमकेला के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
बाबा साहब के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।



