विधायक सहित कांग्रेसियों ने किया कलेक्टर से भेंट

जिले के विकास सहित कई मुद्दों पर चर्चा



जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से दिनांक 12/5/26को समस्त कांग्रेस परिवार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए आत्मीय अभिनंदन किये तथा जिले के समग्र विकास, जनहित एवं विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से जिले को विकास की नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे, पुरुषोत्तम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, अजय बंजारे, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोपाल, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, सेवा दल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता आनंद, श्रीमती शशि कोमल पटेल, शंकर चौहान, रामेश्वर चन्द्रा एवं निज सहायक चुनेंद्र लहरे सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।



