अशोका पब्लिक स्कूल का जिले में सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं जीत अग्रवाल बना डिस्ट्रिक्ट टॉपर

**अशोका पब्लिक स्कूल का जिले में सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं जीत अग्रवाल बना डिस्ट्रिक्ट टॉपर**
सारंगढ खबर न्यूज,,सारंगढ—–आज दिनाँक-13/05/2026(बुधवार)को सत्र-2025-26 कक्षा-बारहवीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।जिसमें स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र जीत अग्रवाल ने 98 % अंक अर्जित करते हुए डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जीत अग्रवाल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए अशोका पब्लिक स्कूल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर का ताज दिलाया है।जीत अग्रवाल ने अंग्रेजी में 98 अंक, अर्थशास्त्र में 93 अंक,फिजिकल एडुकेशन में 98 अंक,व्यावसायिक अध्ययन में 99अंक, अकॉउंटेंसी में 95 अंक तथा पैंटिंग में 100 अंक अर्जित किया है।पैंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित करते हुए छात्र ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को प्रैक्टिकली प्रमाणित किया है।90% से अधिक 10 बच्चों ने अपना नाम दर्ज करवाते हुए पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।प्राचार्य श्री जे. मिश्रा ने जीत अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।



