raipurराज्यरायपुर पुलिस

अरुणदेव बने छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP: CS ने जारी किया आदेश,

अरुणदेव बने छत्तीसगढ़ के स्थायी DGP: CS ने जारी किया आदेश,

17 महीने बाद प्रभारी से मिली फुल-टाइम कमान,

रायपुर

आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी (फुल-टाइम) पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई को इसका आदेश जारी किया। सरकार ने 17 महीने पहले उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी।यह खबर तब सामने आई थी, जब सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गृह मंत्रालय को नोटिस भेजा था।

संयुक्त राष्ट्रपदक विजेता हैं IPS गौतम

आईपीएस अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक के अलावा सराहनी सेवाओं के लिए 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था।

IPS अरूण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के IPS हैं।

एमए, एमफिल किया है।वे एसपी के रूप में कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थ रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ आर्ड फोर्स, बिलासपुर, बस्तर, रेलवे प्रशिक्षण भर्ती और यातायात में बतौर IG रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button