sarangarhसारंगढ़-बिलाईगढ़

यह दौर आत्म संयम बर्तने का है – शिवकुमारी

यह दौर आत्म संयम बर्तने का है – शिवकुमारी

सारंगढ़ । जिपं सदस्य श्रीमती शिव कुमारी साहू ने कहा कि – वर्तमान समय में पूरी दुनिया आर्थिक अस्थिरता, ईंधन संकट और वैश्विक तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने व अनावश्यक सोना खरीदी से बचने की अपील कर आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती का संदेश दिया है।
श्रीमती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इतिहास भी इस बात का साक्षी है कि जब-जब देश आर्थिक चुनौतियों से गुजरा है, तब राष्ट्रीय हित में ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हुई है। उन्होंने कहा कि – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी विदेशी मुद्रा संकट के दौरान देश वासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी ।
उन्होंने कहा कि – राष्ट्रहित में त्याग, सादगी और संयम अपनाना समय की मांग है । फिजूल खर्ची से बचते हुए बचत और आत्म निर्भरता के भावना को मजबूत करना जरूरी है। आर्थिक संकट के इस दौर में संयम, बचत और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच कोई नई बात नहीं है, बल्कि देशहित में सभी सरकारों व नेतृत्व द्वारा अपनाई गई जिम्मेदार दृष्टि रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button