जनहित की मांगों को लेकर आज डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह जी को ज्ञापन सौंपा ❗️

जनहित की मांगों को लेकर आज डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह जी को ज्ञापन सौंपा ❗️
आज ग्राम पंचायत सरधाभाठा-बालपुर के समस्त ग्रामवासियों की ओर से पेंड्रावन–सरधाभाठा–बालपुर–कोसीर मार्ग के निर्माण/चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा बालपुर में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से 15 अगस्त 2026 तक सकारात्मक एवं शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई है। निर्धारित समयावधि में उचित कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में ग्रामवासी सहित 17 अगस्त 2026 से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
हमारी मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़ी जनहित की मांग है।
आशा है कि शासन-प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
#जनहित #सड़कनिर्माण #स्कूलभवन #सरधाभाठा #बालपुर #सारंगढ़बिलाईगढ़ #विकासकीमांग



