सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ में ली बैठक*

*सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ में ली बैठक*
सारंगढ़ खबर—/सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गुरुवार की शाम को बिलाईगढ़ जनपद सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। सुशासन तिहार में बिलाईगढ़ अनुभाग अंतर्गत आए सभी आवेदन, माँग एवम शिकायत की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक सभी आवेदनों का निराकरण पूर्ण करने की कोशिश करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन का गुणवत्ता के साथ निराकरण पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल , सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान, तहसीलदार आयुष तिवारी, कमलेश सिदार, देवराज सिदार, नीलिमा अग्रवाल सहित वन, जल संसाधन एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



