नालियों से रास्ता मैं भरा पानी नगर में नगर पंचायत अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।
मच्छर मक्खियों से सुरक्षा की दवा विशेष दिन होते है छिड़काव।

नालियों से रास्ता मैं भरा पानी नगर में नगर पंचायत अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।
मच्छर मक्खियों से सुरक्षा की दवा विशेष दिन होते है छिड़काव।
सारंगढ़ खबर,भटगांव :- नगर भटगांव मे बरसात लगते ही जगह जगह नालियों मे भर रहे है पानी नालियों की सफाई क्यो किया जाता है ताकि मच्छर मक्खी से आम जनता को होने वाली बिमारी से सुरक्षा प्रदान किया जा सके। वही नाली के जाम रहने से गंदगी और नाली के जाम रहने वाले पानी से कई प्रकार के बिमारियां फैलने की आशंकाएं बनी होती है जिसके कारण बरसात से पूर्व नाली की अच्छी तरह से सफाई का कार्य किया जाता है ताकि किसी प्रकार से पानी का भराव ना हो और सफाई होन के बाद मच्छर मक्खी पनपना ना पाए नालियो मे दवा की छीड़काव किया जाता है लेकिन नगर पंचायत भटगांव मे सिर्फ किसी विशेष कार्य दिन पर यह सब कार्य किया जाता है। ऐसा लगता है कि किसी दिन नगर पूरी तरह से इन मच्छर मक्खियों से रहता है नालीयो मच्छर मक्खियों के सुरक्षा के दवा का उपयोग 15 अगस्त 26 जनवरी या किसी विधायक, मंत्री के कार्यक्रम के तिथि के दिन नगरों मे गलियों मे सफेद कलर की लाईन दिखाई दे जाएगा। इस तरह नगर पंचायत भटगांव की कार्यशैली से नगरवासी अचंभित रहते है वह अभी वर्तमान मे वार्ड क्रमांक 2 के नगर पंचायत कर्मचारी के घर के पास की गली के नाली पूरी तरह जाम है और नालियो मे पानी भरा है जिसकी सुध लेने की फुर्सत नगर पंचायत अधिकारी को नही है और कचड़ा गाड़ी भी जगह जगह से कचड़ा ले जाते है और उस कचड़ा गाड़ी से गदंगी लेकर जाते समय ढका नही होने से कचड़ा गिर जाता है अगर उस कचरा गाड़ी को ढक दिया जाये तो ढकने से कचरा सुरक्षित स्थान पर पहुंच पायेगा। वही समाचार प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारी क्या कुछ कार्यवाही करते है ये देखने वाली बात होगी।
नाली छोटा है और घरो का पानी ज्यादा मात्रा मे उसी नाली से निकलता है। अगर नाली को थोड़ा बड़ा बना दिया जाये तो नाली का पानी रोड मे आना बंद हो जायेग और सभी घरों का पानी असानी से नाली मे निकल जायेगा।
सत्येन्द्र सिंह बिसेन
सफाई दरोगा नगर पंचायत भटगांव
नाली का पानी निकासी के लिए वहा पर जो पुल है उसे ऊपर बनवा रहे है जैसे ही पुल बड़ा बन जायेगा। तो नाली का पानी संडक ऊपर नही आयेगा। और डीडीटी पाउडर अभी नही आया है इसलिए नालियो मे डीडीटी पाउडर का छिड़काव नही हो रहा है जैसे ही डीडीटी पाउडर आयेगा तो नालियो मे उसका छिड़काव कराया जायेगा।
विक्रम कुर्रे
अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव
नाली का पानी सड़क मे आ रहा है जिसकी जानकारी मुझे नही है। अभी आप बताये हो तो जानकारी हुआ है और डीडीटी पाउडर का छिड़काव नही होता उर्वा का होता है अगर उर्वा का छीड़काव अभी करेंगे तो बरसात के पानी मे वह बह जायेगा। और नगर पंचायत मे अभी उर्वा पाउडर मौजूद है।
भूपेश सिंह
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भटगांव



